यहां इन्हें भी पढ़ें :-DRDO क्या होता है और इसमें नौकरी कैसे मिल सकती हैं ? --- इसकी पूरी जानकारी
BANK clerk full details
🏦 बैंकिंग सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से विकसित होनें वाला क्षेत्र है, वर्तमान में अधिकांश युवा वर्ग बैंक में जॉब करना चाहते है, बैंक में मेनेजर, कैशियर, क्लर्क आदि पद होते है, बैंक में क्लर्क पद प्राप्त करने की रूचि अधिक होती है, क्योंकि यह अत्यंत महतवपूर्ण पद होता है, इस पद पर नियुक्त होनें के लिए अभ्यर्थियों को परिश्रम के साथ-साथ परीक्षाएं देनी पड़ती है, यदि आप बैंक में क्लर्क के रूप में अपना करियर बनाना चाहते है, तो इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पेज पर दे रहें है |
शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य हैं
- आवेदन करनें वाले राज्य की स्थानीय भाषा के साथ अग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक हैं
- कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी होना अनिवार्य हैं
आयु सीमा
बैक क्लर्क के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गयी हैं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमनुसार छूट प्रदान की जाती है |
बैंक क्लर्क बननें हेतु परीक्षा
क्लर्क बनने के लिए आईबीपीएस अर्थात इंडियन बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है, आईबीपीएस के माध्यम से बैंक में क्लर्क एवं पीओ के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं, परन्तु भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन स्वयं करती है, बैक क्लर्क के लिए अभ्यर्थी का चयन आईबीपीएस द्वारा तीन चरणों के माध्यम से किया जाता है |
1.आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा
बैंक में क्लर्क बननें हेतु प्रारंभिक परीक्षा पहला चरण होता है, आईबीपीएस द्वारा आयोजित परीक्षा 100 नम्बर की होती है,तथा इसके लिए एक घंटे का निर्धारित समय दिया जाता है |
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
| क्रमांक | विषय | प्रश्नों स० | अंक |
| 1. | तर्क क्षमता (Reasoning Ability) | 35 | 35 |
| 2. | संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability) | 35 | 35 |
| 3. | अंग्रीजी भाषा (English Language) | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
2.आईबीपीएस क्लर्क हेतु मुख्य परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाता है, यह परीक्षा प्रारम्भिक परीक्षा से कठिन होती है, इस परीक्षा में कुल 190 प्रश्न पूछें जाते है, जिसके लिए अभ्यर्थी को तीन घंटे का समय दिया जाता हैं ।
मुख्य परीक्षा पैटर्न
| क्रमांक | विषय | प्रश्नों स० | अंक |
| 1. | सामान्य वितीय जागरूकता (General Financial Awareness) | 50 | 50 |
| 2. | सामान्य अंग्रेजी (General English) | 40 | 40 |
| 3. | तर्कसंगत और कम्प्युटर योग्यता (Reigning and Computer Ability) | 50 | 60 |
| 4. | मात्रात्मक क्षमता (Quantitative Capacity | 50 | 50 |
| कुल | 190 | 200 |
3.साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाता है, साक्षात्कार में देश की दैनिक घटनाओं और गतिविधियों, राजनीतिक, सामाजिक, भारतीय अर्थव्यवस्था, व्यापार, बाजार, कृषि, वित्त, पुरस्कार, भारतीय संविधान, मीडिया, खेल, भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकिंग से जुड़े प्रश्न पूछें जाते है |
बैंक क्लर्क का वेतन
बैंक में क्लर्क पद पर चयनित अभ्यर्थी को वेतन के रूप में 5200 से 20200 रुपये प्रदान किये जाते है |
बैंक क्लर्क पद हेतु आवेदन प्रक्रिया
- बैंक क्लर्क पर हेतु आवेदन करनें के लिए बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें
- ‘Click here for New Registration’ का चयन करें, तथा दिए गये निर्देशों का पालन करें
- इसके पश्चात आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- सबसे अंत में सबमिशन के बाद आवेदन फार्म की एक प्रति सुरक्षित कर ले
आवेदन करते समय सभी चरणों को पूर्ण करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन अपूर्ण माना जाएगा, आवेदन करते समय आपको एक वैध ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी और उसे आपको कम-से-कम आईबीपीएस परीक्षा प्रक्रिया संपन्न होने तक बनाए रखनी होगी, क्योंकि समस्त आवश्यक जानकारियां आईबीपीएस की तरफ से आवेदक को इसी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएंगी ।
0 टिप्पणियाँ